Homeउत्तर प्रदेशस्कार्पियो ने आटो रिक्शा को मारी जोरदार ठोकर, तीन घायल

स्कार्पियो ने आटो रिक्शा को मारी जोरदार ठोकर, तीन घायल

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर सूरतगंज मार्ग स्थित जरखा गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक आटो रिक्शा को पीछे जोर दार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में बैठी तीन सवारियों को गंभीर चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर सूरतगंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर को जरखा निवासी आटो रिक्शा चालक राजेश कुमार यादव और जरखा की ही सवारी महिला शोभा यादव पत्नी जितेन्द्र कुमार आटो रिक्शा से जा रहे थे की तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीछे से जोर दार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए उसमें सवार सब घायल हो गए घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक वर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कार्यवाही शुरू कर दी गई। हालांकि अभी किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular