Home उत्तर प्रदेश स्वच्छता जन जागरूकता रैली को शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्वच्छता जन जागरूकता रैली को शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्वच्छता जन जागरूकता रैली को शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शामली– स्वच्छता ही सेवा है के अर्न्तगत चलाये जा रहे 155 घंटे महा सफाई अभियान के तहत स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर, 2014 के अवसर पर ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया था। उनके द्वारा धूल-मिट्टी को साफ़ करने के लिए झाडू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान को पूरे राष्ट्र के लिए एक जन-आंदोलन का रूप दिया और कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे” का नारा दिया था। हमें अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखना चाहिए, ताकि आप सब स्वस्थ रह सकें। हमें अपने घर के साथ-साथ, आस-पास के क्षेत्र की भी सफाई करनी चाहिए, तभी हमारा भारत स्वच्छ भारत बनेगा। हमें जहॉ से जो अच्छा मिले उसे सीख लेना चाहिए व अपने देश को प्रगतिशील बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

नगर पालिका परिषद शामली स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उक्त उद्गार आज नगर पालिका परिषद् शामली के द्वारा स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत भारत सरकार द्वारा पालिका को दिये गये 155 घंटे लगातार चलाये जा रहे महासफाई अभियान के अवसर पर नगर पालिका शामली के चेयरमैन अरविन्द संगल जी ने व्यक्त किये।

स्वच्छता जन जागरूकता रैली को नगर पालिका परिषद् शामली के चेयरमैन अरविन्द संगल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन साहब ने बताया कि इस रैली में हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज शामली की छात्राओं एवं डूडा विभाग शामली की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं नगर पालिका परिषद् शामली के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप प्रतिभाग किया गया। यदि हम स्वयं को स्वच्छ और घर गली व आस-पड़ोस को साफ व स्वच्छ रखेंगे तो हमारा नगर स्वच्छ और सुंदर के साथ-साथ नंबर वन भी रहेगा। हम सभी को स्वयं प्रदूषण न फैलाने, अपने गली व मौहल्ले को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पबद्ध होना होगा। उन्होंने लोगों से आहवान करते हुए कहां है कि आइए आप भी स्वच्छता के इस अभियान में संकल्पित हो जायेगे, तो ये सच हो जाएगा कि जिस शहर के नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं, वह शहर अपने आप में स्वच्छ व स्वस्थ होगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत उत्तर प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं में स्वच्छ जन जागरण रैलियों व अन्य सांस्कृतिक/नुक्कड नाटक कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है और इसी के आधार पर देश व प्रदेश की स्वच्छता की रैकिंग निर्धारित की जायेगी। शामली नगर को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूकता में सभी नगर वासियों को अपनी भूमिका निभानी है। सभी नगर वासियों से नगर को साफ-सुथरा रखने में जन सहयोग करने की अपील की गयी और शहर की सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं को साथ लेकर अपने शहर शामली को स्वच्छ शामली, स्वस्थ शामली व सुन्दर शामली बनाने का संकल्प लिया गया।

इस स्वच्छता जन जागरूकता रैली का संचालन नगर पालिका परिषद् शामली के ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन श्री प्रदीप संगल व श्रीमती बीना अग्रवाल एवं नगर पालिका शामली के डी0पी0एम0 आशीष गंगवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के कलस्टर सुपरवाईजर सुनील कुमार का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर अमित प्रधान, दीपक चन्द्रा, विनोद निर्वाल, लिपिक प्रदीप बिडला, अमित पंवार, लक्ष्मण सिंह, सतबीर शर्मा, मनीष भटनागर, विनोद कंडेरा, मनीष कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, अनुज कुमार, नवीन कुमार, जितेन्द्र चन्द्रा, अश्वनी कुमार, सन्दीप कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, हाशिम, जाकिर, प्रदीप मायूस, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here