Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन, सफाई कर्मियों को दिया...

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन, सफाई कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

10 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर कार्यालय पर मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन कर स्वच्छ भारत मिशन के मानकों अनुरुप सफाई कार्य करने के लिए सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में डीपीएम प्रदीप कुमार द्वारा स्वच्छता संबंधी जानकारी सफाई कर्मचारियों को दी गयी। बताया गया कि नियमित सफाई कार्य पूरी जिम्मेदारी से करें जिससे नगर स्वच्छ रहे।अधिशाषी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष रमंता रावत ने कहा कि सफाई कार्य में कोताही कदापि न बरतें ।नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए सभी सफाई कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें।इस मौके नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक श्रीष मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा,सफाई नायक रामसागर, धनीराम, अर्जुन,महेश,सती देवी,रेनू समेत नगर के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular