Homeउत्तर प्रदेशस्वामी विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का महाअभियान

स्वामी विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का महाअभियान

7 / 100 SEO Score

स्वामी विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का महाअभियान, 10,500 कंबलों से ठंड में बसी गर्माहट

गौरीगंज, अमेठी – युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 53वें जन्मदिन के मौके पर अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केक काटकर प्रियंका गांधी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई और उनके संघर्षशील व्यक्तित्व को नमन किया गया। सर्द हवाओं के बीच अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर राहुल गांधी जी द्वारा भेजे गए कंबलों का वितरण पूरे संसदीय क्षेत्र में प्रारंभ हुआ। आज पहले चरण में 21 स्थानों पर 10,500 कंबल वितरित किए गए। विशेष रूप से कलावती लालजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 150 दिव्यांगजनों को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अपने हाथों से कंबल सौंपे। इस सेवा अभियान ने जरूरतमंदों के बीच राहत और सुकून का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष का कैलेंडर भेंट किया। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचकर करीब 1 लाख कैलेंडर वितरित करेंगे। यह पहल कांग्रेस और आमजन के बीच संवाद और संबंध को और प्रगाढ़ करने का माध्यम बनेगी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व को सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरक बताते हुए जनता की सेवा और सहायता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेंद्र मिश्र, रमाकांति, प्रवक्ता अनिल सिंह, रामबरन कश्यप, शत्रुघ्न सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह, सुनील सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, विकास यादव, राहुल गुप्ता, और आशीष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को देते हुए कहा, “यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के प्रति कांग्रेस का अटूट संकल्प है। हमारा हर कार्यकर्ता ठंड में किसी भी जरूरतमंद को राहत पहुंचाने के लिए तत्पर रहेगा। कांग्रेस के इस महाअभियान ने न केवल ठंड से जूझते गरीबों को राहत दी, बल्कि जनता के प्रति सेवा भाव के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular