Homeउत्तर प्रदेशहनुमान महोत्सव में रुद्राभिषेक और कृष्ण लीला का हुआ आयोजन

हनुमान महोत्सव में रुद्राभिषेक और कृष्ण लीला का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – हनुमान महोत्सव में रुद्राभिषेक और कृष्ण लीला का आयोजन वृंदावन के कलाकारों ने पूतना वध का किया मंचन, विधायक प्रतिनिधि ने पूजा अर्चना की। बुधवार को मंशाराम बाबा आश्रम अमलोरा में चल रहे सात दिवसीय हनुमान महोत्सव के दौरान मंगलवार को विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामनगर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने अपने परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पंडित अजय कुमार शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके बाद आदर्श बाल कृष्ण रासलीला मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने पूतना वध की प्रस्तुति दी। मंचन में दिखाया गया कि कैसे मथुरा नरेश कंस को जब पता चला कि उसका काल गोकुल में जन्म ले चुका है, तो उसने कृष्ण की हत्या के लिए पूतना को भेजा। लेकिन भगवान कृष्ण ने पूतना का वध कर दिया। रुद्राभिषेक। कार्यक्रम में भगवान मुरलीधर की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी बाबा महावीर दास, राजन शुक्ला, विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या भक्त सम्मिलित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular