Homeउत्तर प्रदेशहरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद कर रही है ताबड़-तोड़ नशा तस्करों पर वार...

हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद कर रही है ताबड़-तोड़ नशा तस्करों पर वार 360 बोतल नशीले कफ सिरप कोडिन सहित अडबर चौक जिला नूंह से एक नशा तस्कर को किया काबू

8 / 100 SEO Score

पलवल , हरियाणा – एनसीबी यूनिट फरीदाबाद कर रही है ताबड़-तोड़ नशा तस्करों पर वार 360 बोतल नशीले कफ सिरप (कोडिन) सहित अडबर चौक जिला नूंह से एक नशा तस्कर को किया काबू आज मेवात नूह में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमति पंखुडी कुमार के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” के तहत कार्रवाई करते हुए यूनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए 360 बोतल नशीले कफ सिरप (कोडिन) बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी युनिट बस अड्डा नूंह मौजूद थी कि गुप्तचर ने टीम को सुचना दी कि नवेद पुत्र हमीद व आकिब पुत्र हारुन निवासी गाँव हामीराका जिला अलवर राजस्थान जो की नशीले सिरप बेचने( सप्लाई) का काम करते है जो आज सिरप सप्लाई करने अपनी वरना गाड़ी से तावडू से उटावड किसी व्यक्ति को सप्लाई देने जाएगा | अगर फोरी रेड की जाये तो नशीली दवाइयां कोडिन सिरप सहित काबू आ सकते है। तुरंत हरियाणा एनसीबी युनिट फरीदाबाद की टीम हरकत में आई और अडबर चौक नूंह पर नाकाबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ करने पर उसके गाड़ी से 3 पेटी कफ सिरप जिनमे 360 बोतल नशीले कफ सिरप बरामद किए। जिसके संबंध में थाना सिटी नूंह में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।  इस अतिरिक्त हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी द्वारा बतलाया गया कि आरोपी काफी समय से नशीले कफ सिरप बेचता था | जो आरोपी 1 दिन के रिमांड पर है और अब उससे पुछताछ कर मुख्य सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा व अन्य आरोपीयों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। विस्तार से जानकारी देते हुए युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि जहां से भी यह नशीला पदार्थ खरीद कर लाया था और जहां सप्लाई करना था, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके लिए भी एक पुलिस टीम तैयार की गई है, जल्दी ही विक्रेता को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न० 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सकें। आपकी दी हुई सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले का नाम पता किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular