लखनऊ – यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाली कॉपियों का रंग इस बार अलग-अलग होगा। 10वीं की परीक्षा देने वालों को गुलाबी व 12वीं के परीक्षार्थियों को भूरे रंग की कॉपी मिलेगी। ये कॉपियां राजधानी पहुंच चुकी हैं और निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रखी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। कॉपियों के पेज पर परिषद का चिह्न भी बना होगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कॉपियों के रंग में बदलाव किया है। हाईस्कूल की कॉपी के पेज तीन और इंटर की कॉपी के पेज 10 पर परिषद का मोनोग्राम बनाया गया है, ताकि कॉपियों में कोई हेराफरी न हो सके। शिक्षकों और कर्मचारियों को उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान में लगाया गया है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कॉपियों के बंडल बनाए जा रहे हैं। 24 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 126 केंद्र बनाए हैं। 1.03 लाख से अधिक बच्चे परीक्षा देंगे।
हाईस्कूल परीक्षा में गुलाबी, इंटर में भूरे रंग की कॉपी मिलेगी
RELATED ARTICLES




