Homeउत्तर प्रदेशहैदरगढ़ तहसील के पत्रकारों ने मशाल यात्रा निकाल फूंका पाकिस्तान का पुतला...

हैदरगढ़ तहसील के पत्रकारों ने मशाल यात्रा निकाल फूंका पाकिस्तान का पुतला कैंडल मार्च लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम मे पर्यटकों पर हुये कायराना आतंकी हमले को लेकर लोगों मे भारी आक्रोश है।
इसी क्रम मे रविवार शाम को हैदरगढ़ मे सामाजिक कार्यकर्ताओं की अगुवाई मे आमजनमानस भी आक्रोशित नजर आया। पहलगाम मे आतंकियों 26 पर्यटक हिन्दुओं की धर्म पूछकर निर्मम हत्या के विरोध मे हैदरगढ़ मे पत्रकारों का गुस्सा आतंकवाद और आतंक की जड़ पाकिस्तान के खिलाफ जमकर फूटा। डाक बंगला हैदरगढ़ से निकलकर बड़े चैराहे से होते हुये तहसील हैदरगढ़ से होते हुये मुख्य चैराहे तक मशाल यात्रा और कैंडल मार्च निकालकर पत्रकारों और जनता ने पाकिस्तान और आतंकवाद के सफाये को लेकर जमकर नारेबाजी की।
मशाल यात्रा मे वरिष्ठ पत्रकार एस पी सिंह, पत्रकार ओम प्रकाश मौर्या, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, मकरंद सिंह, मुन्ना सिंह, नृपेंद्र तिवारी, विजय पाठक, पत्रकार शिवम अवस्थी, उमेश सोनी, अनिल पाठक, आशीष मिश्रा, आशीष अवस्थी, आशीष मिश्रा शेरू, रामजी सिंह, अमन शर्मा, राकेश गिरि, रवि सिंह, अंकित  मिश्रा, अंकित यादव, प्रशांत त्रिवेदी, व्यापार मंडल संरक्षक जनार्दन शुक्ला, अखिल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनी, डा. विष्णु सोनी, कुलदीप सोनी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular