Homeउत्तर प्रदेश102-108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए मण्डलीय प्रशिक्षण दिए दिशा...

102-108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए मण्डलीय प्रशिक्षण दिए दिशा निर्देश

8 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी – ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस संस्था की द्वारा ईएमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आठवा बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें संस्था की और से आए हुए ट्रेनर रिज़वान आलम और क्वॉलिटी ऑडिटर नीरज उपाध्याय ने एम्बुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एम्बुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। सामुदायिक  स्वस्थ केन्द्र राम नगर हॉस्पिटल बराबंकी में आयोजित क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 जिलों (बराबंकी, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती) के ईएमटी (इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को अलग अलग बैच में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे हर जिले के सभी मरीज को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला ने पीसीआर सही से भरने, एंबुलेंस सभी केस के लिए तैयार रखना, प्री केयर करना की जानकारी दी। उसके बाद प्रोग्राम मैनेजर मुकेश कुमार ने हॉटस्पॉट का पालन करना, एंबुलेंस के सभी रजिस्टर पूरे करना, एंबुलेंस की साफ-सफाई की जानकारी दी। एम्बुलेंस में उपलब्ध दवाओं का उपयोग, उपकरण का संचालन एवं आपातकाल में जूझ रहे लोगों के इलाज के बारे मे बताया। एम्बुलेंस कर्मचारियों को बताया के एम्बुलेंस में मरीज को ले जाते समय उनकी हालत को बेहतर बनाए रखना मुख्य कर्तव्य है। इस मौके पर बाराबंकी जिला प्रभारी मोहम्द इरफ़ान, क्वालिटी लीडर अलोक चौहान वा सभी जिलों के ई एम टी मौजूद रहे। 

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular