Homeउत्तर प्रदेश 19 वर्षीय युवती का नहर में उतराता मिला शव, एक सप्ताह से...

 19 वर्षीय युवती का नहर में उतराता मिला शव, एक सप्ताह से थी लापता

8 / 100 SEO Score

सीतापुर – जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में शारदा नहर में मंगलवार को 19 वर्षीय युवती का नहर में उतराता शव मिला। युवती एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पैनल गठित कर वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर गांव से निकली नहर में मंगलवार की सुबह तैरता हुआ मिला। युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त पूजा 19, उर्फ मोहिनी पुत्री जगदीश निवासी मॉलसराए थाना महमूदाबाद के रूप में हुई। युवती पूजा एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी। युवती के पिता जगदीश ने इसके लिए कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव का नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने 21 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एक सप्ताह पहले गायब हुई युवती को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस बरामद नहीं कर सकी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular