Homeउत्तर प्रदेश24 जनवरी को अर्टिका कार लेकर निकला युवक कार सहित हुआ लापता

24 जनवरी को अर्टिका कार लेकर निकला युवक कार सहित हुआ लापता

4 / 100 SEO Score

बाराबंकी – जनपद के थाना सफदरगंज के ग्राम दादरा निवासी पंकज कुमार पुत्र प्रेम कुमार जो पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है, 24 जनवरी से अपनी आर्टिका कार नंबर यूपी 32 वीएन 6386 सहित लापता है। प्राप्त जानकारी अनुसार अपनी अर्टिका कार टैक्सी में चलाकर पंकज अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बीती 24 जनवरी 2025 की शाम को परिवारजनों के बताए अनुसार वो लखनऊ से गोरखपुर की तीन सवारियां बैठा कर निकला था। जिसके बाद से उसका कोई अतापता ना मिलने पर परिवारीजनों ने 26 जनवरी की रात सफदरगंज पुलिस से गुहार लगाई। जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली लेकिन कार्रवाई में हीलाहवाली महसूस कर परिवारीजनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी व डीएम से गुहार लगाई तब जाकर पुलिस ने हरकत में आते हुए सर्विलांस सहित अन्य विज्ञानिक तरीकों से तलाशना शुरू किया, लेकिन इतनी बड़ी कार व युवक का खबर लिखे जाने तक पुलिस कोई सूत्र तक तलाश नहीँ कर पायी है। जानकारी तो यह भी है कि इसी पंकज कुमार के साथ पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते पंकज दो दिन बाद ही मिल गया तो उसकी कार भी कानपुर से पुलिस ने बरामद कर ली थी। यह बात दीगर है कि कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ था।

4 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular