Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन ने दो भाइयों को रौंदा मौके पर दोनों भाइयो की...

अज्ञात वाहन ने दो भाइयों को रौंदा मौके पर दोनों भाइयो की मौत

7 / 100 SEO Score

भदैया, सुल्तानपुर- कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में बुधवार रात घर के सामने सड़क पार कर रहे चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित हनुमानगंज बाजार में बुधवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। हनुमानगंज बाजारक के शंभूगंज रोड निवासी मोहम्मद आजाद 20 अपने चचेरे भाई अबु जैद 18 के साथ घर के सामने से पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद शव हटाने तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दोनों परिवारों में मची चीख-पुकार
आजाद गुजरात के सूरत में नौकरी करता था। अबु फैज हनुमानगंज बाजार में ही कबाड़ की दुकान पर नौकरी करता है। दोनों के घर कुछ दूरी पर स्थित हैं। दोनों युवक कमाकर परिवार चलाने में सहयोग करते थे। चचेरे भाइयों की मौत से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular