Homeउत्तर प्रदेशLLB छात्रा ने क्यों दी जान मृत्यु से चंद घंटे पहले मां...

LLB छात्रा ने क्यों दी जान मृत्यु से चंद घंटे पहले मां से हुई ये बात, सुसाइड नोट- मम्मी-पापा माफ कर देना

7 / 100 SEO Score

राजधानी लखनऊ – में मल्हौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षिता उपाध्याय 20 ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मौत से चंद घंटे पहले उसकी मां से बात हुई थी। मथुरा की रहने 20 वर्षीय अक्षिता उपाध्याय की मौत से पूरा परिवार आहत है। मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर बेटी ने ये कदम क्यों उठाया। अक्षिता एमिटी यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वो विश्वविद्यालय के हॉस्टल ब्लॉक चार में तीसरे तल पर कमरा नंबर 308-ए में रहती थीं। हॉस्टल के कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने मम्मी-पापा से माफी मांगी है और खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।  छात्रा अक्षिता की मौत की खबर सुनने के बाद हाईवे थाना क्षेत्र स्थित घर में कोहराम मच गया। छात्रा बुधवार को ही पापा के साथ न्यू ईयर पार्टी मनाकर अहमदाबाद से लखनऊ पहुंची थी। पिता वहां पर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। इधर, परिजन शुक्रवार देर रात तक छात्रा का शव लेकर मथुरा के लिए रवाना हो गए। थाना क्षेत्र के विश्व लक्ष्मी नगर निवासी भाजपा की पूर्व पार्षद व अक्षिता की मां रश्मि ने बताया है कि शुक्रवार तड़के उनके पास कॉलेज प्रबंधन का फोन आया था कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। यह बात सुनने के बाद वह आनन-फानन लखनऊ रवाना हो गईं। वहां पहुंचने के बाद एमिटी विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने उन्हें बेटी का शव सौंप दिया। इधर, बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता भी अहमदाबाद से रवाना हो गए हैं। परिवार में गमगीन माहौल है। रश्मि ने बताया है कि बृहस्पतिवार देर रात तक अक्षिता से बात हुई थी। तब वह ठीकठाक थी, लेकिन रातभर में अचानक क्या हो गया। यह सवाल उन्हें हमेशा सताता रहेगा। फिलहाल उन्होंने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने के लिए इन्कार कर दिया है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की दिशा तय करेंगे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular