भारतीय शेयर बाजार पर लगातार बढ़ रहा विदेशी निवेशकों का भरोसा, सितंबर में अबतक 27856 करोड़ किया निवेश

भारतीय बाजार की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दर कटौती की उम्मीद के बीच विदेशी निवेशकों ने इस महीने 13 सितंबर तक 27,856 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे. उन्होंने इस दौरान बॉन्ड बाजार में 7525 करोड़ डाले.

0
167
10 / 100 SEO Score

भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोस बरकरार है. भारतीय बाजार की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दर कटौती की उम्मीद के बीच उन्होंने सितंबर के पहले पखवाड़े में 27,856 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. शेयर्स के अलावा मौजूदा महीने के पहले दो हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने डेट मार्केट यानी बॉन्ड बाजार में 7,525 करोड़ रुपये और पूर्ण सुलभ मार्ग (एफएआर) के तहत नामित सरकारी ऋण प्रतिभूतियों में 14,805 करोड़ रुपये का निवेश किया है..

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने इस महीने 13 सितंबर तक भारतीय शेयर बाजार में 27,856 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके साथ ही इस साल अबतक शेयरों में उनका निवेश 70,737 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. विदेशी निवेशक इस साल जून से लगातार भारतीय बाजार में लिवाल रहे हैं. इससे पहले अप्रैल-मई में उन्होंने शेयरों से 34,252 करोड़ रुपये निकाले थे.

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here