आप न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेश करना पसंद करते हैं तो अगले महीने के पहले 10 दिनों में कई स्कीम खुलने जा रही हैं. कम से कम 6 म्यूचुअल फंड अपनी 8 नई स्कीम लेकर आ रहे हैं. निवेशकों में न्यू फंड ऑफर (NFO) का क्रेज बढ़ता देखकर म्यूचुअल फंड भी लगातार अपना एनएफओ लॉन्च कर रहे हैं. जिस तरह से आईपीओ में निवेशक मुनाफे के लिए निवेश करना चाहते हैं, उसी तरह अभी NFO का भी आकर्षण दिख रहा है. बीते कुछ महीनों में एनएफओ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, जिसके चलते निवेशक अब इन पर नजर रख रहे हैं.
१- HSBC India Export Opportunities Fund –

एचएसबीसी इंडिया एक्सपोर्ट अपॉर्च्यूनिटी फंड अगले महीने 5 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 19 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है.
लॉन्च डेट : 5 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 19 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : थिमैटिक
कम से कम निवेश : 5000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले यूनिट भुनाने पर 1% चार्ज
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI
२- Bandhan Nifty Midcap 150 Index Fund

बंधन निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड अगले महीने 3 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 13 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है.
लॉन्च डेट : 3 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 13 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : मिडकैप
कम से कम निवेश : 1000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 15 दिन के पहले यूनिट भुनाने पर 0.25% चार्ज
बेंचमार्क : NIFTY Midcap 150 TRI
३- Edelweiss Nifty Bank ETF –

एडेलवाइस निफ्टी बैंक ईटीएफ अगले महीने 3 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 6 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है.
लॉन्च डेट : 3 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 6 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : सेक्टोरल बैंकिंग
कम से कम निवेश : 5000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
बेंचमार्क : NIFTY Bank TRI
४- Invesco India Technology Fund

इन्वेस्को इंडिया टेक्नोलॉजी फंड अगले महीने 3 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 17 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है.
लॉन्च डेट : 3 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 17 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : सेक्टोरल टेक्नोलॉजी
कम से कम निवेश : 1000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 3 महीने के पहले यूनिट भुनाने पर 0.50% चार्ज
बेंचमार्क : NIFTY IT TRI
५- Kotak Nifty India Tourism Index Fund

कोटक निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 16 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है.
लॉन्च डेट : 2 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 16 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : थिमैटिक
कम से कम निवेश : 100 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
बेंचमार्क : Nifty India Tourism TRI
६- UTI Nifty200 Quality 30 Index Fund

यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 16 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है
.लॉन्च डेट : 2 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 16 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : थिमैटिक
कम से कम निवेश : 5000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
बेंचमार्क : NIFTY 200 Quality 30 TRI
७-UTI Nifty Private Bank Index Fund

यूटीआई निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 16 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है.
लॉन्च डेट : 2 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 16 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : सेक्टोरल बैंकिंग
कम से कम निवेश : 5000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नही
बेंचमार्क : Nifty Private Bank TRI
८- Bandhan Business Cycle Fund – Direct Plan

बंधन बैंक बिजनसे साइकिल फंड अगले महीने 10 सितंबर को लॉन्च हो रहा है और इसमें 24 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है.
लॉन्च डेट : 10 सितंबर, 2024
क्लोजिंग डेट : 24 सितंबर, 2024
कैटेगिरी : थिमैटिक
कम से कम निवेश : 1000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 30 दिन के पहले यूनिट भुनाने पर 0.50% चार्ज
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI