Home उत्तर प्रदेश दबंगों ने धमकी देकर गरीब का फूंक दिया ढ़ाबा, उठा ले गए समान पर कार्रवाई सिफर

दबंगों ने धमकी देकर गरीब का फूंक दिया ढ़ाबा, उठा ले गए समान पर कार्रवाई सिफर

0
दबंगों ने धमकी देकर गरीब का फूंक दिया ढ़ाबा, उठा ले गए समान पर कार्रवाई सिफर

सतरिख, बाराबंकी – दबंगों ने होटल खोल जीवन यापन कर रहे युवक को क्षेत्रीय दबंगों ने किसी बात नाराज होकर भद्दी गालियां देते हुए ढ़ाबेनुमा होटल फूंक देने की धमकी दी और उसी रात होटल फूंक भी दिया। यहीं नही वहां का कीमती समान भी उठा ले गए। प्राप्त जानकारी अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरमापुर पोस्ट बरौली मलिक निवासी अजीत कुमार पुत्र राम कुमार नेवली चैराहा से मोहना सेठमऊ रोड पर जरमापुर तिराहे पर ढ़ाबेनुमा होटल खोल रखा था। अजीत कुमार के होटल बीती 22 फरवरी को नेवली निवासी व उनके मित्रों ने अजीत के साथ गाली गलौज की और होटल को फूकने व जान से मारने की धमकी देकर चले गये। अगले दिन जब अजीत कुमार होटल खोलने के लिए पहुंचा तो वहां पर होटल जला पडा था।  अजीत ने तुरन्त 112 नम्बर डायल किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने वहां मौके की जांच कर वहां से चली गई। अजीत के बताए अनुसार उसको जानकारी मिली है कि नेवली निवासी दिलीप वर्मा पुत्र रघुवीर वर्मा, ठमऊ निवासी  रूपेश सिंह पुत्र पप्पू सिंह व इनके पिपरहा निवासी अन्आय साथियों ने ना सिर्फ ढ़ाबा फूक दिया बल्कि पानी टंकी कुर्सी मेज तखत आदि उठा ले गए। जब अजीत ने दिलीप से संपर्क किया तो दिलीप ने धमकियां देना शुरू कर दिया चाहे कि जहां जो जो करना हो कर लो। मेरा एक बाल भी नहीं बांका कर सकते हैं और फोन पर गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने की बात बतायी है। लेकिन पीड़ित के अनुसार उसकी गरीबी के चलते कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here