Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशनवविवाहिता की मौत के आठ दिन बाद पति समेत 04 ससुरालियों के...

नवविवाहिता की मौत के आठ दिन बाद पति समेत 04 ससुरालियों के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा

सिद्धौर, बाराबंकी – नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के आठ दिनों बाद एसपी के आदेश पर असंद्रा थाने में मृतका के पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है। असन्द्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव  निवासी उपदेश रावत की पत्नी नंदिनी आयु लगभग 22 वर्ष की बीते 26 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।ससुरालियों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही आनन – फानन में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।थाना क्षेत्र के ही शेषपुर जाहिद अली गांव निवासिनी मृतका की मां तुलसा देवी ने दहेज में बाइक और नगदी न मिलने पर ससुरालियों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उसी दिन शाम को स्थानीय पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी बाराबंकी से मामले की शिकायत की । एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और असंद्रा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर बीते गुरुवार की रात असंद्रा पुलिस ने मृतका के पति उपदेश समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष असंद्रा जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular