Home उत्तर प्रदेश पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,बचने के लिए सांप को रखा बिस्तर पर

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,बचने के लिए सांप को रखा बिस्तर पर

0

मेरठ – मेरठ के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की लाश दो दिन पहले उसके घर के बेड पर मिली थी, लाश के पास एक जहरीला वाइपर सांप भी पाया गया। बताया गया कि सांप के काटने से अमित की मौत हुई है. सांप ने अमित को 10 बार डंसा था। पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है ।
मृतक अमित की पत्नी रविता से पुलिस ने कड़े तरीके से पूछताछ की तो सांप के काटने की घटना कत्ल की सनसनीखेज वारदात में बदल गई। *रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या की साजिश रची और फिर उसे खतरनाक तरीके से अंजाम दे डाला ।
एक सपेरे से 1 हजार रुपए में वाइपर सांप को खरीदकर लाया गया। बेड पर अमित की गला दबाकर हत्या की गई और वाइपर सांप को अमित की कमर के नीचे दबाकर छोड़ दिया गया। वहीं लाश के नीचे सांप दबने से वह गुस्सा हुआ और उसने करीब 10 बार अमित की लाश को डंस लिया ।
वाईपर सांपों की प्रजाति में सबसे जहरीला माना जाता है।
मृतक अमित की कातिल उसकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप अब पुलिस हिरासत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here