प्रतापगढ़ – यूपी के प्रतापगढ़ जिले में आज 23 दिसंबर की सुबह विश्वनाथ यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि जेठवारा थाना क्षेत्र के सरियापुर गांव निवासी शिवनाथ यादव का पुत्र विश्वनाथ यादव दाउदपुर डेरवा मदरसे में चपरासी है। 23 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह साइकिल से मदरसे में डयूटी पर जा रहा था। मदरसे के करीब पहुंचते ही सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने पीछे से विश्वनाथ यादव पर फायरिंग कर दी। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में आज 23 दिसंबर की सुबह विश्वनाथ यादव को बदमाशों ने गोली मारी
RELATED ARTICLES




