सूरजपुर-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी मंडलों की कार्यकारिणी के विस्तार के पश्चात जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय अटल कुंज में संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं।
कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में जया कर एवं सहयोगी के रूप में प्रवीण सिंह उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में जया कर ने कहा कि महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और सूरजपुर जिले की महिला कार्यकर्ता संगठन को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने सभी बहनों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को पार्टी की नीति और रीति से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
सहयोगी के रूप में उपस्थित प्रवीण सिंह ने कहा कि मंडल कार्यकारिणी के विस्तार के बाद इस प्रकार की बैठक से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें महतारी वंदन योजना भी शामिल है। इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार महिला मोर्चा की बहनों के माध्यम से गांव-गांव तक किया जाना चाहिए।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडलों में नियुक्त नई पदाधिकारी संगठन को मजबूत करते हुए आने वाले समय में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम में प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं गुलाब फूल देकर सम्मान किया गया। बैठक के पश्चात उपस्थित महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए फूलों की होली भी खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवंती साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री नेहा तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी शशि किरण खेस, पूर्णा जायसवाल, नयन सिदार, गीता घोषाल ,रमा कौर ,विमला भगत, बीना गुप्ता ,महराजिया सिंह, संध्या सिंह, श्यामा पांडे, पूनम देव ,रुक्मणी सिंह ,मोहिनी झा पदमा जायसवाल कविता तिवारी देव मुनिया साहू रोशनी सोनी ललित तिवारी ,सरोज यादव सरोज साहू मीना श्रीवास्तव प्राणपति सिंह, कीर्ति दुबे पूनम तिवारी रंजना गुर्जर पूजा गुप्ता कविता सिंह सुमन मंडल दुर्गावती मालती गुप्ता नीरू गुप्ता नीलम रजक जय भारती ललिता तिवारी मीना। सोनवानी ज्योति देवांगन रीता साहू सोनम राजवाड़े पायल गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बहने उपस्थित थी l




