Homeज्योतिषThe Empress'- टैरो कार्ड रिडिंग 'द एम्प्रेस कार्ड'

The Empress’- टैरो कार्ड रिडिंग ‘द एम्प्रेस कार्ड’

10 / 100 SEO Score

टैरो कार्ड द एम्प्रेस

की वर्ड्स 

गृहसुख, भौतिकसुख, संतानसुख, मातृप्रेम।

इस कार्ड के आने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती हैं। संतान इच्छुक लोगों की संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ण हो सकती हैं। घर में या कामकाज की जगह पर महिला वर्ग से अच्छा व्यवहार और सहायता मिलेगी। अपने से बड़ी उम्र की महिला का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। मातृसुख अच्छा मिलेगा।

यस/नो/मेबी

इस कार्ड के निकलने पर किसी काम के लिए हाँ या ना में जवाब चाहिए होगा तो जवाब हाँ में होगा। जातक का काम हो जायेगा।

समय

समय हमेशा दो तीन निकलकर आते हैं और वें भी आगे-पीछे होते रहते हैं। फिर भी कुछ मतभेदों के साथ समय इस प्रकार हैं।

काम होने का समय बहुत जल्दी या तीन महीने तक रह सकता हैं।

महीनों में समय बताना हो तो 9 फरवरी से 20 मार्च के बीच में काम हो सकेगा।

जब जातक काम के प्रति अपना नजरियाँ बदलकर कोशिश करेगा तब काम होगा।

जातक कोशिश करेगा तब, या अपना नजरिया बदलेगा, अपना गोल बड़ा रखेगा तब कार्य होगा।

समय कह नहीं सकते पर तीन महीने में काम होने की उम्मीद रहती हैं।

काम के स्वरुप के हिसाब से समय तय करना चाहिए। बहुत जल्द हो सकने वाला काम कुछ ही दिनों में हो सकता हैं।

राशि, ग्रह, तत्व

इस कार्ड की राशि वृषभ और तुला हैं। ग्रह शुक्र हैं। तत्व इसका पृथ्वी है। चक्र हर्ट, अनाहत हैं। इस चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘यं’ हैं।

रत्न

जो लोग रत्न पहनना चाहते हैं वें इस कार्ड के निकलने पर पन्ना या हरा झेड स्टोन पहन सकते हैं।

मंत्र-उपाय

इस कार्ड के अनुसार इसका ग्रह शुक्र हैं इसलिए शुक्र संबंधी उपाय करने चाहिए।

मंत्र उच्चारण पूजापाठ आदि के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी को मानते हैं उसकी गृहशांति एवं गृहसुख के लिए पूजा प्रार्थना करें।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं-

ग्रहसुख हेतु

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्नीय च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐइस मंत्र का जाप करने से ग्रहसुख में वृद्धि होती है। 

संतान हेतु

संतान के लिए शुक्ल पक्ष में गुरुवार का व्रत 16 गुरुवार तक करके इस मंत्र का जाप करें।

क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः

आज के लिए इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

लेखक – प्रविण मोरे

धन्यवाद।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular