सीतापुर – में गुड़ बेल के क्रेशर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। यूपी के सीतापुर में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गुड़बेल की क्रेशर में फंसकर युवक की मौत हो गई। घटना से चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना थानगांव थाना क्षेत्र के ग्वारी खरैतिन गांव की है।




