Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeदेशराजपूत समाज ने राणा साँगा जी के सम्मान में किया विचार गोष्ठी...

राजपूत समाज ने राणा साँगा जी के सम्मान में किया विचार गोष्ठी का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

मेरठ में आज राजपूत समाज द्वारा वीरता और बलिदान के प्रतीक, महाराणा राणा साँगा जी के सम्मान में एक विचार गोष्ठी और चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष श्री प्रेमपाल सिंह चौहान जी के निवास स्थान गली नं. 5B पर आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग और युवा वर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के भीतर आपसी मतभेदों और भेदभाव को दूर कर एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा साँगा जी के अद्भुत पराक्रम, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता स्वयं श्री प्रेमपाल सिंह चौहान जी ने की। उन्होंने कहा कि “महाराणा साँगा हमारे इतिहास के ऐसे वीर योद्धा हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटे। आज जरूरत है कि हम सभी राजपूत समाज एकजुट हों और सामाजिक विकास में अपनी भूमिका निभाएं।” इस कार्यक्रम में समाज के अन्य वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार रखे और युवाओं से समाज की एकता और प्रगति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। राजपूत महासभा की बैठक में अध्यक्षता कर रहे प्रेमपाल सिंह चौहान जी ने सभा में आये सभी गण मान्य सदष्यों की सहमति ले कर रोहित सिंह राजपूत को युवा अध्यक्ष घोसित किया मुख्य बिंदु – वीर महाराणा साँगा जी को समर्पित विचार गोष्ठी, सामाजिक एकता और समरसता पर जोर, सैकड़ों लोगों की सक्रिय भागीदारी, युवाओं में इतिहास के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का संचार यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और संगठनात्मक शक्ति का परिचायक रहा, जिसने यह संदेश दिया कि जब हम सभी एकजुट होते हैं, तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

रिपोर्ट – सर्वेन्द्र चौहान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular