Homeदेशलाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े डॉक्टर, ममता बनर्जी बोलीं- इस तरह...

लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े डॉक्टर, ममता बनर्जी बोलीं- इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते

10 / 100 SEO Score

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर के खिलाफ हड़ताल पर बैठे डॉक्टर सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं. हालांकि, अभी बैठक शुरू नहीं हो पाई है. आंदोलनकारी डॉक्टर बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े हैं. ममता बनर्जी डॉक्टरों को बिना लाइव स्ट्रीमिंग के बैठक करने के लिए मनाने में जुटी हैं. हालांकि, अभी बैठक शुरू नहीं हो पाई है.

– डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को ईमेल भेजकर बैठक के लिए समय मांगा. इसमें डॉक्टरों ने अपनी मांगों को भी रखा.

– पश्चिम बंगाल सरकार ने सीएम आवास पर शाम 6 बजे मीटिंग का समय तय किया.

– आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का एक समूह बैठक के लिए सीएम आवास पहुंचा.

– डॉक्टरों ने बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग रखी.

– ममता बनर्जी ने बिना लाइव स्ट्रीमिंग बैठक की बात कही.

– उन्होंने कहा, ये मामला कोर्ट में है, ऐसे में हम इस बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकते.

– ममता ने कहा, हम कई दिनों से इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, कृप्या बातचीत करिए.

– ममता बनर्जी ने इस दौरान कहा कि आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते.

इससे पहले डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को ईमेल भेज कर बैठक के लिए समय मांगा था. इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में डॉक्टर नहीं पहुंचे, जबकि ममता बनर्जी इंतजार करती रही थीं. इसके बाद बातचीत फेल हो गई थी. 

डॉक्टरों ने सीएम को लिखे एक ईमेल में लिखा था कि वे पिछले 35 दिनों से आंदोलनरत हैं और अपनी पांच मांगों के लिए सड़कों पर उतरे हैं.  वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने सरकार से बातचीत को लेकर चार शर्ते रखी हैं. उनकी अव्वल मांग थी कि आंदोलन में 26 प्रतिनिधियों की जगह उनकी संख्या बढ़ाकर 30 कर दी जाए, हालांकि डिलीगेशन में कितने लोग हैं इसकी जानकारी साफ नहीं है. इसके अलावा शर्त है कि बैठक में शामिल होने के बाद डॉक्टरों पर काम पर लौटने का दबाव नहीं बनाया जाएगा.

वहीं तीसरी मांग है कि बैठक का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा (इस पर भी स्पष्टता नहीं है) और आखिरी मांग है कि सरकार के साथ बातचीत सिर्फ उन पांच मांगों पर केंद्रित रहेगी जो पहले बताई जा चुकी है.

पीड़िता की मां ने सीएम को लेकर क्या कहा?

आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा, “केवल यह कहने के बजाय कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित किया जाएगा, उन्हें और ज्यादा स्पष्ट होना चाहिए था. घटनास्थल पर सबूतों को नष्ट करने और केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए, हम उम्मीद कर रहे थे कि सीएम इस मामले में ज्यादा स्पष्टता दिखाएंगी.”पीड़िता की मां ने हालांकि उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री और आंदोलनकारी डॉक्टरों के बीच बातचीत का नतीजा निकलेगा.

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular