रामनगर, बाराबंकी – थाना रामनगर अंतर्गत बहराइच लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के चैका घाट स्टेशन के निकट एक सड़क दुर्घटना एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना रामनगर पुलिस में शव का जांच के उपरांत पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के चैकाघाट स्टेशन के निकट जनपद बहराइच के अहाता रेती निवासी 69 वर्षीय कृपाराम किसी काम से गणेशपुर बाजार जा रहे थे। तभी अज्ञात तेज रफ्तार परिवहन निगम के बस में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे की अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली प्रभारी संतोष त्रिपाठी वीरपाल सिंह आदि हमराही ने आवश्यक जांच के उपरांत शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।




