Homeबड़ी खबरआज निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में...

आज निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से लगाई गई टीचिंग-लर्निंग मटेरियल प्रदर्शनी

7 / 100 SEO Score

हरियाणा – मिशन के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण भारत मिशन आधार भूत साक्षरता और संख्यात्मकता के सार्वभौमिक अधिगम को सुनिश्चित करने में बेहद कारगर सिद्ध हो रहा है। उक्त वाक्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलवल उपायुक्त डा.हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ व अवलोकन करने उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित कर कहे।उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को क्या पढ़ाना और सिखाना है इसका ज्ञान शिक्षकों को होना चाहिए। सही पढ़ाने-सिखाने का तरीका अपने आप में एक विधा है। बच्चों को तस्वीरों व मनोरंजन के माध्यम से जो कुछ भी सिखाया जाता है वह उनकी परमानेंट मेमोरी में जाता है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से लगाई गई टीचिंग-लर्निंग मटेरियल प्रदर्शनी बेहद कारगर सिद्ध हो रही है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता और नवाचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के टीएलएम जैसे मॉडल, चार्ट, डिजिटल उपकरण, और गतिविधि किट्स को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें छात्रों के लिए आकर्षक और प्रभावी शिक्षा देने के लिए तैयार किया गया था। उपायुक्त ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एबीआरसी महेश गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन अनु वशिष्ठ भी मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने की। जिला एफएलएन समन्वयक संदीप तेवतिया सहित जिला के विभिन्न खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, एबीआरसी-बीआरपी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular