Friday, February 13, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeबड़ी खबरकोठी इंस्पेक्टर व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर...

कोठी इंस्पेक्टर व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर तिरंगा को दी सलामी

कोठी, बाराबंकी- कोठी थाना परिसर पर इंस्पेक्टर कोठी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बुधवार सुबह झंडारोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। फिर महापुरूषों चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बापू के भारत की स्वतंत्रता व स्वाधीनता संग्राम में दिए गए योगदान के बारे में बखान किया। उन्होंने बताया कि बापू ने अहिंसा का मार्ग अपनाया। लोगों को प्रशस्त किया। फिर अंग्रेजों को भारत से भगा दिया। इतिहास के पन्नों में उल्लेखित उनके मार्गदर्शन पर आज भी चलकर सफलता हासिल की जा सकती है अंत में पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों का संकल्प दिलाया। इस मौके पर एसएसआई शिव सागर तिवारी व छट्ठू चैधरी, दरोगा शिव अंजोर मिश्र, सरफराज अहमद, राजेंद्र प्रसाद समेत हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, सिपाही राजेश्वर विवेक आदि मौजूद थे। उधर ग्राम पंचायत कुम्हरावां में कंपोजिट विद्यालय व पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष कोठी प्रधान प्रतिनिधि कमल सिंह पटेल  बीईओ सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय व ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ पूजा सिंह ने झंडारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular