Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeबड़ी खबरगेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव हादसे की वजह आई सामने, नौसेना...

गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव हादसे की वजह आई सामने, नौसेना ने बताया कैसे हुआ भीषण हादसा

मुंबई – हादसे के बाद नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज दोपहर भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और पलट गई। बुधवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। नाव में चालक दल समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया जिसमें 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि तीन जवान समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई हैं। हादसे को लेकर नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज दोपहर भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और पलट गई। नौसेना के बयान में आगे बताया गया कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल से बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है, जिसमें 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस के जहाज जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए काम पर लगाए गए हैं।
भारतीय नौसेना के अधिकारी ने मामले में बताया कि भारतीय नौसेना के 8 जहाजों को उस इलाके में खोज अभियान में लगाया गया है, जहां नौका दुर्घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि नौका से टकराने वाली नौसेना की नाव पर सवार छह लोगों में से तीन की मौत हो गई है, जबकि उनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। नौका पर 20 बच्चों सहित लगभग 110 यात्री सवार थे। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नौसेना के वाईस एडमिरल संजय जगजीत सिंह से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि नीलकमल कंपनी की बोट गेट वे ऑफ इंडिया से बुधवार 3.55 बजे एलिफेंटा द्वीप के लिए रवाना हुई। उरण और करंजा (बूचर द्वीप) के पास पहुंचने पर नौसेना की एक तेज रफ्तार छोटी नाव आकर नीलकमल बोट से टकरा गई जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाईस एडमिरल ने मुख्यमंत्री को बताया कि शाम 7 बजे तक 13 लोगो को मृत घोषित किया गया है जिसमे 3 नौसेना के जवान और 10 नागरिक शामिल हैं। वहीं, 2 की हालत गंभीर है। 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बोट हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता घोषित की है। उन्होंने कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच होगी। नौसेना के साथ पुलिस भी मामले की जांच करेगी।
चश्दीद के अनुसार नाव की टक्कर काफी भयानक थी। नाव में पानी भरने लगा और वो डूब गई। इसके बाद नाव में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तेज रफ्तार नाव के नीलकमल बोट से टकराने वाला वीडियो वायरल हुआ है जो बेहद भयानक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular