
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा की चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है। दोनों राज्यों में मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में तो वहीं हरियाणा में सिंगल फेज में वोटिंग होगी।
दोनों राज्यों में 4 अक्टूबर को मतगणना होगा।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी।
इस साल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं।




