Homeबड़ी खबरट्रैफिक नियमों से संबंधित आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

ट्रैफिक नियमों से संबंधित आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को डीएसपी मुख्यालय पलवल नरेश कुमार ने किया सम्मानित

7 / 100 SEO Score

पलवल – परीक्षा के चार लेवल में बैठे 423 बच्चों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे 36 बच्चों ने पाया सम्मान। बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करते हुए पलवल पुलिस की सजगता से पिछले साल के मुताबिक सड़क दुर्घटना के मामलों में कमी आई है। वही पलवल पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री शत्रुजीत कपूर, पुलिस महानिदेशक हरियाणा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे करनाल के दिशा-निदेशों के अनुसार सभी जिलों में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज कम्पीटीशन करवाया गया था। जिसमें स्कूल स्तर पर पहले चरण में एवं खंड स्तर पर द्वितीय चरण की यह प्रतियोगिता कराई गई थी। इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर यह परीक्षा आयोजित की गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को श्री नरेश कुमार डीएसपी मुख्यालय,पलवल द्वारा सम्मानित किया गया। जिला पलवल में टैगोर पब्लिक स्कूल, हुडा सेक्टर-2 में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा 4 लेवल पर हुई थी । पहले लेवल में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8, लेवल 3 में कक्षा 9 वीं से 12 वी व लेवल 4 कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया था। पूर्व में की गई द्वितीय चरण की परीक्षा में जिला पलवल के सभी चार ब्लॉक पलवल,हसनपुर, हथीन एवं होडल से चयनित कुल 423 ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले 36 विद्यार्थियों को इनाम वितरण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती कपिला इंदु, एसएचओ ट्रैफिक पलवल श्री जितेंद्र सिंह, शिक्षण स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। डीएसपी मुख्यालय,पलवल श्री नरेश कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रशोनत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिन्दगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सेना का जवान बॉर्डर पर अपनी राष्ट्र भक्ति जरिए देश की रक्षा करता है उसी प्रकार आमजन भी ट्रैफिक के नियमों की पालना करके दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली एवं चंडीगढ़ में वाहन चालक यातायात नियमों की पालना कर सकता है तो पलवल में क्यों नहीं। हमें केवल चालान से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इनका पालन करें। आपकी छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार की हस्ती-खेलती जिंदगी को बर्बाद कर सकती है। सभी यातायात नियमों की पालना जरूर करें। उन्होंने इस अवसर पर सभी इनाम विजेता छात्रों को बधाई दी।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular