Home बड़ी खबर ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने सांसद आवास पहुंचकर लगाई धन वापस

ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने सांसद आवास पहुंचकर लगाई धन वापस

0
ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने सांसद आवास पहुंचकर लगाई धन वापस

बाराबंकी- ठगी के पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने बुधवार अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सांसद आवास ओबरी पहुंचकर पूर्व सांसद डाॅ पी.एल.पुनिया को देश के 42 करोंड़ ठगी पीड़ितों को उनके जमा धन के भुगतान करवाने तथा दोषी व्यक्तियों को दण्डित किये जाने सम्बन्धित ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई करवाये जाने की मांग की।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों के संगठन के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर, संरक्षक लायकराम वर्मा, महासचिव सुभाष चन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष कमाल अहमद, जिला सचिव ओमकार रावत, सन्दीप कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों की सख्या में ठगी पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here