Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशपलवल की प्रमुख संस्था आर्य समाज सेवा समिति द्वारा आज मकर संक्रांति...

पलवल की प्रमुख संस्था आर्य समाज सेवा समिति द्वारा आज मकर संक्रांति एवं लोहड़ी पर्व के उपलक्ष में हवन यज्ञ के द्वारा भव्य सम्मान समारोह के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया

आज पलवल, – के ऐतिहासिक आर्य समाज मंदिर जवाहर नगर कैंप में आर्य समाज सेवा समिति द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन विशाल हवन यज्ञ एवं दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। वही स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर आर्य समाज सेवा समिति द्वारा हुई प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया उक्त प्रतियोगिता में जिले के दर्जनों स्कूलों के सैकड़ो होनहार विद्यार्थियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में चित्रकला एवं महान पुरुष स्वामी श्रद्धानंद जी की जीवनी पर लेखन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं काश्य पदक तथा मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलवल के पूर्व भाजपा विधायक दीपक मंगला रहे। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं वहीं छात्र-छात्राओं को भी स्वामी श्रद्धानंद जी जैसे अनेकों महान पुरुषों की जीवनी के बारे में ज्ञान अवगत कराते हैं वही मुख्य आकर्षण का केंद्र विख्यात योगाचार्य डॉ. रामजीत आर्य रहे। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता विश्व आयुर्वेद मिशन के महासचिव डॉ. धर्म प्रकाश आर्य ने कहा हम समय-समय पर इस तरह के आयोजन कराकर बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास को मध्य नजर रखते हुए महान पुरुषों एवं देशभक्तिपूर्ण गाथाओं के बारे में अवगत कराते रहते हैं। मुख्य यजमान दीपांशु कटारिया परिवार, कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज जवाहर नगर कैंप के प्रधान जयप्रकाश आर्य, आशीर्वाद वचन, आर्य समाज जवाहर नगर कैंप के संरक्षक नारायण दास विरमानी, यज्ञ ब्रह्मा देशराज शुक्ल सिद्धांताचार्य, भजन ओम प्रकाश शास्त्री, स्वागत अध्यक्ष सतीश आर्य, आमंत्रित अतिथिगण तरुण प्रकाश, श्रीमती सीमा राजवंशी, नरेश गांधी, प्रकाश चौधरी, वेद प्रकाश, यशपाल आर्य, शंकर लाल डैम्बला, कार्यकारी प्रधान अशोक कुमार, श्रीमती पुष्पा आर्या, मंत्री प्रकाश चौधरी, श्रीमती सुदेश आर्या, कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश आर्य, श्रीमती पुष्पा सचदेवा रहे। वही कार्यक्रम संयोजक भारत मदन, सुरेंद्र आर्य, श्रीमती सुलोचना देवी, मनीषा, दिगंबर सिंह, इंद्रसेन कथूरिया तथा कार्यक्रम सहसंयोजिका श्रीमती योगिता पपरेजा, एवं श्रीमती सविता ग्रोवर तथा महिला आर्य समाज समिति जवाहर नगर कैंप एवं समस्त कार्यकारिणी ने कार्यक्रम मैं मौजूद आए हुए सभी अतिथियों का एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को लोहड़ी की बधाइयां दी वहीं जलपान एवं प्रसाद वितरण कर मूंगफली, रेवड़ी, गजक आदि प्रसाद का वितरण भी किया गया और अपने-अपने निराले अंदाज में कार्यक्रम को भव्य रूप देकर जनहित में अहम योगदान दिया।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular