Homeबड़ी खबरपलवल के ऐतिहासिक गांव मिंढकौला मैं स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जिला...

पलवल के ऐतिहासिक गांव मिंढकौला मैं स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय किसान सम्मानों का आयोजन किया गया

7 / 100 SEO Score

पलवल – कृषि विज्ञान केंद्र मिंढकौला में आज जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम,राज्य सभा की सदस्य एवं भाजपा नेत्री रेखा शर्मा, पलवल जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ आदि मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में शरीक हुए वहीं उन्होंने मेले का शुभारंभ कर राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को अवगत कराते हुए अपने-अपने विचार रखें तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। वही इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान समारोह को बिहार के भागलपुर से राष्ट्रीय स्तर पर संबोधित किया। राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन प्रसारण किया गया। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री राज्य सभा की सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं बनाई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों का बीमा कराया जाता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से भूमि के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी चाहिए। वही युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा। गांव, गरीब, किसान, पिछड़ा वर्ग को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि यदि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जाती है उसका केंद्र बिंदु किसान और मध्यम वर्ग होता है। प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की किस्त सीधे किसानों के खाते में डालने का कार्य किया है।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular