Homeबड़ी खबरपलवल के ऐतिहासिक श्री गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित 26 जनवरी...

पलवल के ऐतिहासिक श्री गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह मैं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए

8 / 100 SEO Score

पलवल – की ऐतिहासिक संस्था श्री गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मैं ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी देवी चरण मंगला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनके साथ मैं विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रस्ट के सम्मानित अधिकारी व सदस्य महेंद्र कालड़ा, सत्य प्रकाश मित्तल , विनोद बंसल, यशपाल मंगला , ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश शर्मा, मक्खन लाल, नंबरदार आशीष मंगला, मौजूद रहे वही आश्रम मौजूद गणमान्य व्यक्ति एवं महिलाएं तथा बच्चों ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। गणतंत्र दिवस समारोह मैं मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने सबसे पहले आकर श्री गांधी जी को फूल अर्पित किए। श्री गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट भवन में गांधी जी की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ पलवल के उपायुक्त डॉ.हरीश कुमार वशिष्ठ एवं जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन तथा जिले के अन्य आला अधिकारी भी साथ साथ रहे। वही ट्रस्ट के सभी सम्मानित सदस्यों की तरफ से मुख्य अतिथि विपुल गोयल को सूत की माला एवं शाल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विपुल गोयल ने ट्रस्ट को आश्वासन दिया कि इस राष्ट्रीय स्मारक श्री गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट को आकर्षक एवं भव्यता प्रदान करने के लिए हम हर संभव प्रयासरत रहेंगे। यह स्थान एक राष्ट्रीय धरोहर है इसमें हम किसी तरह की भी कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। वहीं उन्होंने क्षेत्र वासियों को 26 जनवरी 76 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मौके पर ही पलवल जिला उपायुक्त को आदेश दिए कि आने वाली 15 अगस्त तक इसका स्वरूप बहुत ही सुंदर होना चाहिए। ट्रस्ट के सभी सम्मानित पदाधिकारी व सदस्यों ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य अतिथि विपुल गोयल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सैकड़ो महानुभावों की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular