Homeबड़ी खबरपलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम मैं जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस...

पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम मैं जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पलवल जिले के विभिन्न स्कूलों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रिहर्सल में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

7 / 100 SEO Score

पलवल – जिला के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में 26 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में भव्य व देशभक्ति से परिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इस समारोह को भव्य रूप देने के लिए जिला के विभिन्न विद्यालयों की टीमें सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देंगी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के शानदार आयोजन को लेकर पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल की अध्यक्षता में चयन कमेटी के समक्ष मार्च पास्ट, डंबल लेजियम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों की रिहर्सल करवाई गई। इसमें जिला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल शहर, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप, विवेकानंद वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पलवल, एसएनडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल, जीवन ज्योति स्कूल आदि की टीम शामिल रही। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, बीआरसी दयानंद रावत, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय बघौला के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular