Homeबड़ी खबरपलवल जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के नेतृत्व में हथीन नगरपालिका चुनाव-2025...

पलवल जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के नेतृत्व में हथीन नगरपालिका चुनाव-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बनाई व्यापक योजना

8 / 100 SEO Score

पलवल – पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन,आईपीएस ने बताया कि आज 2 मार्च 2025 को प्रस्तावित हथीन नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला पलवल पुलिस द्वारा ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है ताकि मतदाता निर्भीक होकर शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। चुनाव के मध्यनजर दो आईआरबी कंपनी सहित व्यापक मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हथीन नपा के कुल 3 लोकेशन पर स्थित 14 बूथ पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे इनमें 8 संवेदनशील बूथ पर अतिरिक्त पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी, 8 नाकों इत्यादि पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पेट्रोलिंग पार्टी वाहनों पर वायरलेस सेट भी लगाए गए है ताकि निर्बाध रूप से सम्पर्क किया जा सके। ये पेट्रोलिंग पार्टी किसी भी बूथ पर किसी भी अव्यवस्था होने की सूचना प्राप्त होने की आशंका के मध्यनजर शीघ्र ही मौके पर पहुंचकर बूथ पर तैनात जवानों की सहायता करेगी। हथीन नगरपालिका क्षेत्र के डीएसपी रैंक के नोडल पुलिस अधिकारी लगाए गए है जो यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव प्रक्रिया उचित व पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के साथ सम्पन्न हो। उनके साथ द्वितीय इंचार्ज के तौर पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लगाए गए है । जिला स्तर पर भी दो प्लाटून कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार की गई है। साथ ही हथीन नगरपालिका क्षेत्र की इआरवी (डायल-112 वाहन), राइडर्स व क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव में लगे जवानों के खाने पीने और ठहरने का समुचित प्रबंध किया गया है, ताकि वह अपनी ड्यूटी का निर्वहन सही तरीके से कर सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 2 मार्च को मतदाता अपने मत का प्रयोग निर्भय होकर अवश्य करें। अफवाहों पर ना दें ध्यान- एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध तौर से मतदाता को तंग कर रहा है या धनबल-बाहुबल का प्रयोग कर रहा है या मतदाताओं को गैर कानूनी ढंग से प्रभावित करने की कोशिश करे अथवा किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को 112 पर सूचित करें। साथ ही उन्होंने असमाजिक तत्वों को साफ आगाह किया कि अगर चुनाव में किसी तरह के असामाजिक कार्य करने की मंशा रखते है तो संभल जाए वरना पुलिस सख्त से सख्त कदम उठाएगी ।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular