Homeबड़ी खबरपलवल जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित को लेकर चलाया सघन चेकिंग...

पलवल जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित को लेकर चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियम अवहेलना करने वाले 396 वाहन चालकों के किए चालान

8 / 100 SEO Score

पलवल – पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सोमवार को पलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन भा०पु०से० के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस की लगभग सभी टीमों ने जिला पलवल के सभी विभिन्न चौक चौराहों पर स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों के उल्लंघन करने पर 396 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर वाहन चालकों को ट्रैफिक व लेन ड्राइविंग नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया। ब्लैक फिल्म प्रयोग कर रहे कार चालकों की ब्लैक फिल्म भी हटाई गई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ संदिग्धों की तलाशी भी ली। चैकिंग के दोरान हाईवे पर नाकाबंदी कर आने – जाने वाले वाहनों और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले लंबे समय से पलवल पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियम पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। पुलिस की ओर से नाकाबंदी लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सबसे अधिक ध्यान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों पर है। इसके अतिरिक्त बिना नंबर की बाइकों व पटाके बजने वाले बुलेट मोटर साइकिल पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे वाहनों को सीज भी किया जा रहा है। लोगों को भी पुलिस की ओर से अपील की जा रही है कि वह अपने वाहनों के सभी दस्तावेज साथ रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें। अंडर ऐज बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना दें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चंद्र मोहन ने कहा कि इस चैकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन के सफर को सुरक्षित करना है। वाहन चालकों से अपील है कि सीमित गति में वाहन चलाए, ट्रैफिक नियमों व लेन ड्राइविंग का पालन करे, रॉन्ग पार्किंग न करे। सुरक्षित चले, सुरक्षित रहें। ट्रैफिक नियमों का पालन कर अपना एवं दूसरों के जीवन को सुरक्षित करें। वही अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular