Homeबड़ी खबरपलवल जिला बार एसोसिएशन द्वारा गीता शर्मा एडवोकेट को निर्विरोध एग्जीक्यूटिव मेंबर...

पलवल जिला बार एसोसिएशन द्वारा गीता शर्मा एडवोकेट को निर्विरोध एग्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया

7 / 100 SEO Score

आज पलवल – जिला बार एसोसिएशन द्वारा प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री, एडवोकेट गीता शर्मा को निर्विरोध महिला एग्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया। जिले की समस्त महिला वकीलों ने खुशी जहर करते हुए गीता शर्मा का जोरदार स्वागत किया। वहीं इसी कड़ी में वरिष्ठ एडवोकेट एन. के. गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी अनुराधा गोयल ने संयुक्त रूप से अपने कार्यालय पर पलवल जिला बार एसोसिएशन द्वारा सर्वसहमति से निर्विरोध चुनी गई महिला एग्जीक्यूटिव मेंबर गीता शर्मा एवं उनकी दर्जनों महिला वकील साथियों का आयोजकों द्वारा गले में पटका एवं सामान स्वरूप शाल उढांकर सभी का मीठा मुंह करते हुए जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी। वही आपको अवगत करा दें कि पलवल जिला बार एसोसिएशन में करीब,1550 महिला एवं पुरूष वकील है जिसमें करीब,150 महिला वकील है। जिनका वार्षिक चुनाव 28 फरवरी को होगा। उसे पूर्व में ही प्रमुख समाजसेविका, एडवोकेट गीता शर्मा को पलवल जिला बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्विरोध महिला एग्जीक्यूटिव मेंबर चुना है। गीता शर्मा अपनी स्वच्छ छवि के चलते महिलाओं के हित को मध्य नजर रखते हुए अपनी बात को प्रमुखता के साथ बुलंद कर समाज में अपनी एक अलग छाप बनाए हुए हैं। वही इस मौके पर स्वागत समारोह में वरिष्ठ एडवोकेट भावना महलावत, शशि बाला, आराधना शर्मा, पूजा, चांदनी, कृष्णा शर्मा, मधु वशिष्ठ, सुमन रावत, अनुराधा गोयल एवं वरिष्ठ एडवोकेट एन.के.गोयल बृजमोहन शर्मा, तरुण गर्ग आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular