Homeबड़ी खबरपलवल जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में हरियाणा की...

पलवल जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज आई, 13 शिकायतों में से, 12 शिकायतों का मौके पर ही किया समाधान

7 / 100 SEO Score

पलवल – हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक के एजेंडा में शामिल 13 में से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। आ,ज जिला सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कर रही थी। पलवल की ज्योति ,शर्मा ने शिकायत दी कि उनकी जमीन पर हैफेड व वेयर हाउस का कब्जा है। उनकी शिकायत की सुनवाई बेहद संवेदनशीलता के साथ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रार्थी की जमीन का कब्जा उन्हें दिलाया जाए। इसके लिए उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाकर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिया कि उन्हें पूर्ण न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने मामले की पूर्ण जांच के निर्देश भी दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भी शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि वे चिंता न करें उनकी समस्या का पूर्ण समाधान करवाया जाएगा। वहीं बढा गांव के कल्लू ने शिकायत दी कि वे डीसी रेट पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग में चपरासी के पद पर लगे हुए थे, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। उनका नाम एचकेआरएन में नहीं भेजा गया। उन्होंने आरोप भी लगाया कि एचकेआरएन में ऐसे कर्मियों के नाम भेजे गए जिन्होंने अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ नहीं किया। इस मामले का संज्ञान बेहद गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने एचकेआरएन के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों की पूर्ण जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से नहीं कर रहे उनकी सूची प्रेषित की जाए, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक सहित परिवाद समिति के सदस्यों ने भी कई शिकायतें प्रस्तुत की, जिनके उचित समाधान के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम गुरमीत सिंह, नगराधीश अप्रतिम सिंह, एमडी शुगर मील विकास यादव भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एलडी वर्मा एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री दयारानी तथा भाजपा वरिष्ठ नेता पहलवान इंद्रवीर सहित विभागीय अधिकारी तथा समिति सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular