Homeबड़ी खबरपलवल जिले के हथीन उपमंडल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने...

पलवल जिले के हथीन उपमंडल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गोकुल भवन का उद्घाटन

7 / 100 SEO Score

आज पलवल – जिले के हथीन उपमंडल में केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हथीन में गोकुल भवन को लोकार्पित करते हुए कहा कि बिजली उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनायेंगे। देश के किसी भी कोने में बिजली की कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले बीस वर्षों में 2047 तक भारत को अन्य देशों को भी बिजली आपूर्ति करने वाला देश बनायेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को उपमंडल हथीन में नवनिर्मित गोकुल भवन का उद्घाटन करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान देश-विदेश में बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत न केवल राष्ट्रीय स्तर पर विकास कर रहा, अपितु वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के अनुरूप संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हुए सबके साथ सहयोग-भाव लेकर भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि गोकुल की भूमि पर गोकुल भवन का निर्माण करवाने से बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में दान-पुण्य व सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। उसी कड़ी में पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भव्य गोकुल भवन का निर्माण करवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है और समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। इससे समाज के अन्य लोगों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस प्रकार के कार्य करवाने का आह्वान किया। ऊर्जा संरक्षण में सभी को देना चाहिए योगदान देना चाहिए वैसे भी ऊर्जा के सभी स्रोत जैसे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, लकड़ी, बिजली आदि सभी सीमित मात्रा में हैं और अगर हम लोग ऐसे ही बहुत तेजी से इन्हें उपयोग करते जाएंगे तो जल्द ही एक ऐसा समय आएगा जब ऊर्जा के संसाधन खत्म हो जाएंगे। इसलिए ऊर्जा के इन सभी संसाधनों का बचाव करते हुए ऊर्जा संरक्षण से पैसा व समय के साथ साथ पर्यावरण को भी बचा सकते हैं। ऊर्जा संरक्षण में हम सभी को अपना योगदान देना होगा। तब जाकर हम ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दे पाएंगे। इस दौरान गोकुल भवन के निर्माता एवं पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सबका अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी व उनके परिवार की इच्छा थी कि गोकुल भवन का लोकार्पण संत पुरुष से करवायें। इस इच्छा ने आज साकार रूप लिया है क्योंकि संत पुरुष के रूप में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने हरियाणा से परिवारवाद की राजनीति तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। राजनीति में ईमानदारी से आगे बढ़ने की मिसाल उन्होंने प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधायक होडल हरेंद्र सिंह, विधायक धनेश अदलखा, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, ललित नागर, दीपक मंगला, नगेंद्र भड़ाना, नयनपाल रावत, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, अजय गौड़, संदीप जोशी, कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता,राजकुमार वोहरा, हरेंद्रपाल राणा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीरा तोमर, पूर्व मेयर सुमनबाला, योगेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुनेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रूपचंद गुप्ता, ईश्वर गोयल, मुकेश गोयल, नितिन गुप्ता, कृष्णचंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, देव गोयल, यश गोयल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular