Homeबड़ी खबरपलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस के कुशल निर्देशन में अपराध पर...

पलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश मुहिम के अंतर्गत पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग “डॉलर” एवं “डेनी” के साथ पलवल में चलाया काम्बिंग सर्च अभियान

7 / 100 SEO Score

पलवल – पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश मुहिम के अंतर्गत पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग “डॉलर” एवं “डेनी” के साथ पलवल में चलाया काम्बिंग सर्च अभियान पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री चंद्र मोहन,आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के दिशा निर्देश अनुरूप शहर एवं थाना कैंप पलवल पुलिस द्वारा बीती शाम एक सर्च अभियान चलाया गया। जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बस अड्डा पलवल सहित जिला से लगने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्ग व अन्य मुख्य मार्गो के किनारे सर्च अभियान चलाया। टीम ने स्निफर डॉग “डॉलर” एवं “डेनी” व डीप मेटल डिटेक्टर के साथ शहर भर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के तहत संदिग्ध ओयो, होटल, दुकान, मकान जैसे करीब 50 स्थानों को बारीकी से चेक किया। अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पलवल जिला पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री चंद्र मोहन,आईपीएस के नेतृत्व में काम्बिंग के दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपतिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जिला में अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे तथा किसी भी अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति को बक्शा नहीं जायेगा। पलवल जिले को अपराध मुक्त बनाना ही पुलिस का मकसद है। वही पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस पलवल ने जनता से अपील है करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular