Homeबड़ी खबरपलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन की अगुवाई में जिला पुलिस की अपराध...

पलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन की अगुवाई में जिला पुलिस की अपराध पर अंकुश को देखते हुए व्यापार मंडल हथीन एवं सरपंच एसोसिएशन खंड हथीन ने प्रशंसा कर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन का गर्म जोशी से किया गया स्वागत

7 / 100 SEO Score

पलवल – पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के कुशल निर्देशन में आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान करने हेतु तैयार की गई खास योजना के तहत आज थाना हथीन में अंतर्गत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ पुलिस कप्तान चंद्र मोहन का पहुंचने पर व्यापार मंडल हथीन एवं सरपंच एसोसिएशन खंड हथीन ने गुलदस्ता एवं सॉल उढ़ाकर गर्म जोशी से स्वागत किया तथा पलवल पुलिस की अपराध पर अंकुश हेतु जारी कार्य शैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन खंड हथीन के प्रधान ओमप्रकाश, हाकम सरपंच दुरेंची, हमीद सरपंच मरोखड़ा, प्रवीण सरपंच फिरोज राजपूत, अतरू सरपंच धीरनकी, ब्लॉक समिति पार्षद शौकत अली खान, मनोहर सिंह गांव घर्रोट, नरेश सिंगला प्रधान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल हथीन, राजेश गर्ग आदि मौजूद रहे। वही पलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने उन्हें विश्वास दिलाया कि पलवल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों को सबक सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक पलवल चंद्र मोहन, आईपीएस ने थाना हथीन में आयोजित शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए वहां उपस्थित पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी हथीन सुरेंद्र कुमार ,थाना प्रबंधक मनोज कुमार,एवं अनुसंधानकर्ताओं को जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाने तथा गैर कानूनी धंधा करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना हथीन से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। इस दौरान बेवजह केस फाइल को लंबित रखने वालों को फटकार लगाते हुए उन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस कप्तान पलवल ने थाना का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। पलवल जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। आज आयोजित शिविर में 16 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुडी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular