Sunday, December 14, 2025
spot_img

12.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
spot_img

Homeबड़ी खबरपलवल पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को...

पलवल पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा सहित विभिन्न स्तर पर किया जागरूक

जिला पलवल – पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी चंद्र मोहन आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं दिशा निर्देश पर पलवल पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने सरस्वती महिला कॉलेज पलवल एवं आईटीआई में छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा,महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध संबंध में जागरुक किया है। वही पुलिस जागरूकता टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। साइबर अपराध के लिए 1930, पुलिस टीम ने महिलाओं को डायल 112 ऐप के बारे में जानकारी दी और दुर्गा शक्ति एप उनके मोबाइल में डाउनलोड करवाया और बताया कि इसके माध्यम से है पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। दुर्गा शक्ति टीम की महिला एएसआई कविता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित सफर के लिए हरियाणा पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरु की है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग काफी एक्टिव है। रात में कैब, ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा ले सकती है। उन्होंने बताया कि सुविधा लेने के लिए महिला को सबसे पहले 112 पर फोन करना होगा और वेब आधारित फॉर्म के माध्यम से अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाना होगा। सभी जानकारी देने के बाद महिला का ट्रिप शुरू होगा। हरियाणा पुलिस के जवान जीपीएस से महिला के ग्रुप को मॉनिटर करेंगे। हर एक आधे और एक घंटे में कंट्रोल रूम से फोन कर महिला की कुशलक्षेम भी पूछी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक पढ़ी-लिखी नारी अपने अधिकारों को जानती है और वह किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने में समर्थ होती है इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए ताकि वह इस समाज की बुराइयों से लड़ सके और अपने हक के लिए आवाज उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस सामाजिक जीवन में अपने आसपास महिला विरुद्ध अपराध को देखते है जिसमें महिला/ लडकी से छेडछाड, लडकी/बच्चो को शोषण इत्यादि। बच्चे छोटे होते है जिनको ज्ञान नहीं होता कि छेड़-छाड़, लडकी/बच्चो को शोषण कानूनी अपराध है उन्हें अपने स्तर पर इस बारे में जागरूक करें। इसी के साथ इस जागरूकता कैंपेन का समापन किया गया।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular