Home बड़ी खबर पलवल में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर मिशन प्रकृति बचाओ संस्था द्वारा पौधारोपण किया गया

पलवल में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर मिशन प्रकृति बचाओ संस्था द्वारा पौधारोपण किया गया

0
पलवल में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर मिशन प्रकृति बचाओ संस्था द्वारा पौधारोपण किया गया

पलवल – आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस पर ग्रीन एम्बेसडर हरियाणा डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल के नेतृत्व में मिशन प्रकृति बचाओ संस्था के सदस्यों द्वारा जामुन पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। संस्था पदाधिकारी मास्टर मानिकचंद ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन कर बताया कि वह बहादुर, बुद्धिमान और निडर शासक थे। बाल्यावस्था से ही रामायण, महाभारत तथा वीरताओं की कहानियों व शिक्षा अपनी माता जी से मिली थी। ग्रीन एम्बेसडर डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि पूर्णतः भारतीय स्वराज का नारा देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र भक्ति, कर्तव्यपरायणता, धर्म सँस्कृति के संवाहक थे। देश और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध लड़े। वह भारतीय इतिहास के महानायक ओर मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मिट्टी को स्वस्थ रखने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण, संरक्षण व जल बचाने का संदेश दिया गया। संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, देव, अमरपाल, गिरवर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here