Homeबड़ी खबरपलवल में साइक्लोथॉन आगामन से पूर्व साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे उपायुक्त डा....

पलवल में साइक्लोथॉन आगामन से पूर्व साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ*उन्होंने कहा नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर 9 अप्रैल को गांव भीमसिका से पलवल जिला में प्रवेश करेगी ड्रग फ्री साईकिल यात्रा

7 / 100 SEO Score

पलवल – पलवल मैं हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई नशामुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन यात्रा बुधवार 9 अप्रैल को पलवल जिला के उपमंडल होडल में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन से पूर्व उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ सोमवार को सुबह सरकारी गाड़ी की बजाए कैंप कार्यालय से साइकिल चलाते हुए जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और जिलावासियों को साइक्लोथॉन में बढ़चढक़र भागीदारी करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जिलावासियों के नाम जारी संदेश में कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 5 अप्रैल को जिला हिसार से आरंभ हुई साइक्लोथॉन यात्रा लगभग 110 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर बुधवार 9 अप्रैल को गांव भीमसिका से होते हुए पलवल जिला में प्रवेश करेगी, जहां साइक्लोथॉन यात्रा का जिलावासियों व जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन में पलवल जिला की उल्लेखनीय भागीदारी होनी चाहिए, जिसके लिए आमजन पार्टल पर बढ़चढक़र अपना पंजीकरण करवाएं। पलवल से नशामुक्त हरियाणा का संदेश देश-प्रदेश में जाना चाहिए। खास बात यह रहेगी की जिला पलवल में साइक्लोथॉन रैली के भव्य स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने इस आयोजन में जिला के नागरिकों विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 में शामिल होने के लिए सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया जिस पर कोई भी व्यक्ति जो इस जन जागरूकता अभियान में भागीदार बनना चाहता है वह रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने जिले की ग्राम पंचायतों, कॉलेज, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल होते हुए इस यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा में जिले की सक्रिय भागीदारी रहनी चाहिए। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करें। साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुंचाना है और इसके लिए स्थानीय युवाओं, छात्रों, खिलाडिय़ों, और सामाजिक- धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण में बढ़चढक़र योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो जिलावासियों के साथ-साथ सभी कर्मचारी और अधिकारियों से आह्वान करते हैं कि वो भी बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर साइकिल का ही वाहन के रूप में उपयोग करें या फिर पैदल ही आवाजाही करें ताकि वातावरण को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने वाहन का प्रयोग न करें। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे भी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल से ड्यूटी पर आएं। इससे जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा वहीं हमारा शरीर भी स्वस्थ व तंदुरुस्त रहेगा। वहीं नशामुक्त हरियाणा की अलख जगाने के लिए जागरूकता संदेश दिया जाएगा। इसके उपरांत मितरोल, आल्हापुर, पृथला, बल्लभगढ़ व तिगांव होते हुए फरीदाबाद जिला में प्रवेश करेगी।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular