Homeबड़ी खबरपलवल में होगा हर अपराधी का हिसाब अभियान तहत क्राइम ब्रांच को...

पलवल में होगा हर अपराधी का हिसाब अभियान तहत क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, गो तस्करी के शक में दो युवकों का अपहरण कर मारपीट करके नहर में डालने मामले में शामिल पांच हजार के इनामी, 5 आरोपियों पर कसा शिकंजा

8 / 100 SEO Score

पलवल – डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल चंद्र मोहन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस “होगा हर अपराधी का हिसाब अभियान तहत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पलवल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गो तस्करी के शक में दो युवकों का अपहरण कर मारपीट करके नहर में डालने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों पर हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000-/ ₹5000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था।पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। डीएसपी क्राइम ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी की रात राजस्थान के श्रीगंगानगर से लखनऊ के लिए पिकअप में दो दुधारू गाय लेकर जा रहे चालक और परिचालक रास्ता भटक गए थे। उन्हें कथित गोरक्षा दल के सदस्यों ने रोक लिया और उन्हें अगवा करके ले गए तथा मारपीट कर रात के समय सोहना थाना क्षेत्र के हाजीपुर के नजदीक नहर में फेंक दिया था। इस संबंध में चालक बालकिशन की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। लापता पिकअप के परिचालक संदीप की तलाश हेतु एक्सपर्ट एनडीआरएफ की भी मदद ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वारदात पर एसपी श्री चंद्र मोहन ने कड़ा संज्ञान लिया और आरोपियों की जल्द धरपकड़ हेतु कडे निर्देश दिए। डीएसपी क्राइम ने बताया कि मामले में CIA पलवल प्रभारी P/SI दीपक टीम ने सभी तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर वारदात में शामिल पांच आरोपियों गांव सांचोली गुरुग्राम निवासी पवन, गांव कालियाका नूह निवासी नरेश, पातली गेट मोहल्ला पलवल निवासी पंकज तथा जैन्दीपुरा मोहल्ला पलवल निवासी निखिल व देवराज को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में आरोपियों ने गो तस्करी के शक में उक्त वारदात को अंजाम देना बतलाया है साथ ही लापता चल रहे परिचालक को मारकर चालक सहित नहर में डालना बताया है। वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं साथी आरोपियों का सुराग लगाने हेतु पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फरार आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular