शामली – हरे पेड़ों के होते कटान के सम्बंध में पास खड़ी थाने की सरकारी जीप में बैठे पुलिस कर्मियों से राह गुजरते पत्रकार ने सबाल क्या किया दरोगा जी अभद्रता करने लगे, बरहाल एक तरफ हरे पेड़ों का चलता अवैध कटान तो दूसरी तरफ सरकारी जीप में बैठकर चौकसी करते दरोगा जी के इस नजारे को पत्रकार अजीत श्रीवास्तव ने जब मोबाइल में कैद कर लिया तो फर्ज से दगेबाजी करते दरोगा और उसके हमराह पुलिस कर्मियों ने पत्रकार अजीत से अभद्रता ही नहीं की बल्कि इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाने वाले मोबाइल को भी छींन लिया, पीड़ित ने घटना की शिकायत नीचे से लेकर ऊपर तक की, जिसकी जाँचें तो हुई पर कार्यवाई शून्य ही रही, मजबूरन पीड़ित ने भारतीय प्रेस परिषद के समक्ष न्याय की गुहार लगाई, नतीजा प्रेस काउंसिल ऑफ इन्डिया ने पत्रकार के प्रकरण पर संज्ञान लेकर अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है और पत्रकार अजीत कुमार से घटना से सम्बन्धित साक्षय उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट – सर्वेन्द्र चौहान




