Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeबड़ी खबरप्रभातफेरी-भजन व चर्खा चला कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम-राष्ट्रपिता व दीन पासी...

प्रभातफेरी-भजन व चर्खा चला कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम-राष्ट्रपिता व दीन पासी की जन्न जयन्ती

बाराबंकी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री तथा पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रभातफेरी एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया।
 गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर पूर्व सांसद डाॅ पीएल पुनिया ने स्थानीय गांधी आश्रम में कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर झण्डारोहण किया तथा चरखे से सूत काटा। उक्त कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला की अगुवाई में सम्पन्न हुये।
वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में गांधी जयन्ती के अवसर पर दर्जनों कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा मार्केट से गांधी भवन तक गांधी टोपी पहनकर ‘‘रघुपति राजव राजा राम‘‘ तथा ‘‘जय जवान जय किसान‘‘ जैसे प्रेरणादायक भजनों और नारों का गायन करके प्रभातफेरी निकाली जो गांधी भवन में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुयी।
मुख्य रूप से पूर्व सांसद डाॅ पीएल पुनिया, कांग्रेस  जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, राम हरख रावत, अजीत वर्मा, वीरेन्द्र प्रताप यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोहम्मद इरफान कुरैशी सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular