Homeबड़ी खबरफैक्ट्री में तीन श्रमिकों की मौत पर पूर्व सांसद डॉ पुनिया ने...

फैक्ट्री में तीन श्रमिकों की मौत पर पूर्व सांसद डॉ पुनिया ने परिवारीजनों को दी सांत्वना

7 / 100 SEO Score

फैक्ट्री में तीन श्रमिकों की मौत पर पूर्व सांसद डॉ पुनिया ने परिवारीजनों को दी सांत्वना
-जिला प्रशासन से 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ श्रम विभाग से भी सहायता की रखी मांग
बाराबंकी- भटेहटा स्थित गणपति कैटल शीट फैक्ट्री में डीजल टैंक हादसे में तीन श्रमिकों नीलेश पुत्र मंगल, सुनील कुमार पुत्र रामशंकर यादव तथा जिला अम्बेडकर नगर निवासी धर्मेन्द्र आदि की दर्दनाक मौत मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। जहां ग्रामीण, प्रशासन व फैक्ट्री प्रबंधन पर मामले की लीपापोती का आरोप लगा रहे थे वहीं मृतक श्रमिकों के घर पहुंचकर परिवारीजनों से भेंटकर सांत्वना देते हुए मामले में 50-50 लाख रुपये की भारी आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग रखते हुए हुई लापरवाही को गंभीर बताया।
बताते चले सोमवार को भटहेटा स्थित फैक्ट्री में डीजल टैंक की सफाई के लिए बिना सुरक्षा उपकरणों के उतरने से दम घुटने से क्रमशः तीन-तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। जानकारी श्रमिकों के परिवारीजनों तक पहुंचने के बाद जहां तीनों के परिवार में कोहराम मच गया वहीं गंभीर मामले में किसी भाजपा नेता के ना पहुंचने पर ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय रहा। वहीं मंगलवार तीन-तीन श्रमिकों की मौत की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व राजसभा सांसद डॉ पीएल पुनिया ने तमाम कांग्रेसी नेताओं के साथ जहांगीराबाद कुटी निवासी मृतक श्रमिक नीलेश पुत्र मंगल तथा मृतक सुनील पुत्र रामशंकर के घर पहुंचकर गमगीन परिवारीजनों से भेंटकर उनको सान्तवना दी।
पूर्व सांसद श्री पुनिया ने उक्त दर्दनाक घटना जिसमें तीन श्रमिकों की जान चली गयी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि, मृतक सुनील कुमार हमारे कांग्रेस पार्टी के बूथ अध्यक्ष राम शंकर यादव का होनहार लड़का था उसकी असमय फैक्ट्री दुर्घटना में हुयी मौत पर कांग्रेस परिवार दुःखी है। कांग्रेसी नेताओं, पूर्व प्रधान शबनम वारसी सहित डॉ पुनिया ने दो मिनट का मौन रखते हुए मृतक श्रमिक नीलेश, सुनील तथा अम्बेडकर नगर निवासी घर्मेन्द्र की असमय हुयी मौत पर दुःख व्यक्त करते हुये परम पिता परमात्मा से इस महान दुःख को सहन करने की क्षमता उनके परिवारजनों को प्रदान करने की प्रार्थना की।
मामले में मृतकों के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता के लिए पूर्व सांसद डाॅ पुनिया ने मृतकों के परिवारजनों को 50-50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता के साथ श्रम विभाग में श्रमिक पंजीकरण से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की।
 मृतक श्रमिकों के परिवारजनों को सान्तवना देने वालों में पूर्व सांसद डाॅ पी.एल.पुनिया के साथ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूर्व प्रधान जहांगीराबाद श्रीमती शबनम वारिस, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस महासचिव राम हरख रावत सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular