Friday, February 13, 2026
spot_img

22.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeबड़ी खबरविभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय...

विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- जेबीएस इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी मालिनपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, बालीबाल प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन हुआ।
बुधवार को आयोजित फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राध्यापक मंजीत कुमार ने किया, जिसमें संस्थान की प्रबंधक पूनम सिंह मुख्य रूप से उपस्थिति रही! कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फार्मेसी एवं नर्सिंग विभाग की छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फार्मासिस्ट दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। वहीं संस्थान की प्रबंधक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दीं।  उन्होंने बताया कि फार्मेसी की चिकित्सा जगत में फार्मासिस्ट अपनी बहुत ही अहम भूमिका निभा रहे हैं। आने वाला समय फार्मेसी में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहतर साबित होगा।
इस अवसर पर संस्थान में प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर वर्मा, प्राचार्या नीरजा सिंह, कल्यान यादव, मो. अतीक, लवकुश विश्वकर्मा, अस्मिता यादव, बबली सिंह, अंशिका सिंह, अरविंद कुमार, विमल कुमार, अभिषेक दुबे, रणविजय वर्मा, बाल गोविंद वर्मा, सुधीर, मधुमिता, पूर्णिमा त्रिवेदी तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular